हम हैं मज़दूर
ख़ुद से मजबूर
बोझ लिए सर पर
हैं सब से दूर
हम हैं मजदूर
सूरज की गरमी में
बोरे की चिथरी में
खुद को निचोड़ते
हम हैं मजदूर
हरे-भरे घास के
सपने फुटपाथ के
रोटी जुगारता
हम हैं मज़दूर
बात अधिकारी के
चाहे हो आधार के
बैठक व्यहवार में
हम सब से दूर
हम हैं मजदूर
