मैं लिखूंगा फिर एक गीत
और चाहूँगा कि
गाते जाये तेरे लब..
मेरी हर पंक्ति
तुम्हें खींच लायेगी
चौखट से बाहर
अर्थनीति में
नए आयाम गढ़ने को ।
तुम इसे सहेजना
सुलझाना
और लगे हाथ
वो सवाल भी दागना
जिससे तुम डरती हो ।
वो अधिकार भी बताना
जो तुम्हें अब तक नही मिले ।
मेरे गीत तुम्हें
स्त्रीवादी और पुरुषसत्ता
से दूर ले जाएंगे ।
जहां तेरे लब गाये
सारे अलंकार और अधिकार को ।
अक्षर के सारे आकार को
ख़ुद से किये हर वो आकलन को ।
जो तुम्हें बनाये आर्थिक मन से पूर्ण
ताकि
गढ़ सको
अपने विचार
अपने क़ानून
अपने शब्दों से
अपनी ही गीत
और
फ़ीकी पर जाये
मेरे ये गीत
दुनिया की रीति
संसद की रीत
और
गाये तेरे मन
अपनी ही गीत ।।
