लगता हैं तुम लौट आई हो

शहर में तुमसा रौनक हैं

वहाँ

सफेदी का चादर कैसे था

झील का भंवर कैसे था

बर्फीली हवा ने तुम्हे तो बहुत सताया होगा

सूरज की किरणों में तुम और बर्फ की ये चादर एकदम चाँदी सी नज़र आती होगी 

तुम्हारे झरोखे से वो पहाड़ी अब भी नज़र आती है या इन दिनों ओझल हो गई है

पश्मीना लिए तुम सड़को को लाँघती कहवे के स्वाद तो लिए होंगे न

सुनो जमुरियात के अजा तो हर रोज तुम्हें जगाते होंगे न


वैसे ठहरा होगा वहा भी कुछ

जैसे यहाँ ठहरा था तुम्हारे बिना


दिल्लगी में मैं सलीम बन गया हूं

अजा में तुम ही आती हो नज़र

मिस्रे में बस नाम आता तुम्हारा

कपीस और कण -कनाहट बिखरी हैं चौराहे पर 

पार्क में गिलरिया अब भी लोट-पोट होती हैं 

अब भी धुन्ध भरें शहर में सब ओझल है

मैं पार्क के उस कोने में बैठा अब भी तुम्हारा इंतजार कर रहा हूँ


कब ये शहर तुम्हारी गुलाबी रंगों में सराबोर हो

कब से इस शहर की ऐतिहासिक इमारतें दोनों के स्पर्श को महसूस करने को आतुर हैं

और कब तुम अपनी सारी संजीदगी, कश्मीरियत यहाँ, हाँ यहाँ 

मेरे पास छोड़ जाओगी और मैं अगले मौसम तक तुम्हें पिरोता रहूँगा ।

@प्रवीण_प्रणव