ख़्याल आता हैं मुझे ..!!



ख़्याल आता हैं मुझे

कैसे पहली दफ़ा, झटकें जुल्फों को तुमनें

मानों मौसम करवटें ले रही हैं ।


ख़्याल आता हैं

कैसे नजरें उठायी थी तुमने

बड़ी तहजीब से

मानो मौसम रंग बदल रहा हो ।


ख़्याल वह भी

कैसे लटों को संवारने के लहज़े

बतलाये थे मैने

खिलखिलाती रही थी पूरे दिन

और गुन-गुनती रही थी भवरों जैसी ।


ख़्याल वो भी

जब तुम मुझसे न लिपट कर भी

लिपट जाया करती थी

जैसे कुछ हुआ ही नही हो ।


ख़्याल ये भी

कितनी दफ़ा झूठें फ़साने तेरे

मुझे समझाकर सच बताया करती

कुछ पता है तुम्हें

कब उससें मेरी हो गई थी तुम


ख़्याल आता हैं मुझे ..!!