कैसे कहते हो भारत महान

कैसे करते इसका गुणगान


देखें थे महाभारत में तुमने 

पांचाली के पांच पति

देखे थे रामायण में तुमनें

सीता ने शुद्धि परीक्षा दी


यहाँ महाकाव्य और महापुराण

सब मे नारी का अपमान

कैसे कहते हो भारत महान 

कैसे करते इसका गुणगान


जब कल्प बिता काया छाई

नदियां भी गंगा कहलाई

तब उसकी निर्मल धारा में

तुमनें हमने मैला फैलाई


जब भिंची थी तलवार नारी ने

रंग लाल धरा थी झाँसी की

जब थामी थी विज्ञान का रथ

कल्पना का जग मुरीद हुआ

जब तारणी लिए किया भृमण

भारत भी था नतमस्तक..



तब क्यों करते हो निर्भया

तब क्यों नारी तन तेज़ाबी

तब क्यों सफुरा के सवाल पर तुम

जल उठते हो भून उठते हो


देखो झाँको तुम सभ्यता

ग़र तब करती सवाल खड़ा

जब पुरुषोत्तम के घर रो कर

सीता ने बताई अपनी व्यथा


तो न होती नारी की दशा

न ही होती नारी निर्भया

न होती नारी तन तेजाबी

न ही गंगा मैली होती 


कैसे कहते हो भारत महान 

कैसे करते इसका गुणगान