एक दिन मैं भी लिखूंगा
सूर्य को अपने आगोश
में भर कर
शहर भर को पिघला कर
उस लौह तरुण को
उस मानव मन को
जो दिवस दुपहरी भर
हमारे तुम्हारे घरों के
छप्पर बीन रहा होता
जो सरकारी तंत्र से तंग
निकल आता हैं दो जून
की रोटी कमाने
निकल आता हैं तुम्हारा
शहर बनाने
वो जो आज तुम्हें
नियोजित लगता हैं
उसके दो ईंटो के बीच
पसीने और जतन इनके हैं
तुमने नही बतायें होंगे न
अपने बच्चों को
डरते हो कहि ये सच
तुम्हारे गोरेपन के
कालिख को
तुमको
सरेआम न कर दे
किसी वक़्त जब
किसी पहर को धरती
शहतूत जैसी लाल हो जाती
तब भी मार्च और अधिकार
वाले संगठन ठंडे नज़र आते
क्योंकि
तुम्हारी सरकार ने तुम्हें
शिक्षा और अधिकार
नही बताया
और न ही बताया
आवाज़ उठाना
न ही बताया
संगठित होना
क्योंकि
वह तुम्हें देखना चाहता
बस मज़दूर होना
और तुम्हारे बच्चें को
बस मजबूर होना ।।
@प्रवीण_प्रणव

