आँख नम कराने वाले 

ऐ लोग

एक दिन तोड़ दूँगा मैं 

अपने कलम की नोक

और अपने सारे अश्क़

उस कागज़ पर बहा दूँगा

ताकि 

दुनिया की नजरें धुँधली

हो जाये

सारी संधियां बिख़र जाये

बिन हस्ताक्षर के

समझौते हम दोंनो के दरमियाँ

जो भी हो टूट जाये

सरहदों के बीच खीचीं रेखा

छिपा दिया जाये

प्रेमी प्रेमिका के बीच ।।