मुंबई शहर


तेरे मौन में कोई डर नहीं

सहन शक्ति उजागर है

सहमा है फिर भी चल रहा

तू मुंबई शहर है!


ठहरा है पर थका नहीं

यह मौत को भी ख़बर है

घायल है फिर भी लड़ रहा

तू मुंबई शहर है!


अदृशय है पर अमर नहीं

ये शत्रु बड़ा प्रखर है

कोशिश कोई व्यर्थ नहीं

बूँद से भरता सागर है!


बंधा है पर कैद नहीं

आज़ाद तेरी लहर है

क्षण भर ठहर फिर पलट

तू मुंबई शहर है!


©️ प्रवीण कोटला - जनवरी 2023 - फिर से शून्य ( काव्यसंग्रह )