परिभाषाओं में बंध कर प्रेम नहीं होता

ये होता है तो होता है नहीं तो नहीं होता


अपने अंदर का सच और झूठ तुम जानो

पर प्यार के खेल में कोई खेल नहीं होता


दिल का शहर भी‌ कितना अजीब है देखो

अकेला हो कर भी कोई अकेला नहीं होता


राह प्यार की लम्बी भी और मुश्किल भी

पर रात के बीते बिन नया दिन नहीं होता


#मनु