नहीं वो बेवफा हो नहीं सकता;

इतना कमजोर मेरा वफा हो नहीं सकता !


मेरी दुआओं में जरा भी असर ना हो; 

इतना भी खुदगर्ज खुदा हो नहीं सकता !

नहीं वो बेवफा हो नहीं सकता...


वह ना आए मेरे आखरी वक्त पर; 

मुझसे वह इतना खफा हो नहीं सकता !

नहीं वो बेवफा हो नहीं सकता...


वह नहीं हो सकता मेरा अगर; 

जहां में फिर किसी का हो नहीं सकता !

नहीं वो बेवफा हो नहीं सकता...


-प्रभंजन त्रिपाठी