वह रात जिसकी सहर गुमशुदा निकले;

वो कहां जाएं, वफा जिनके बेवफा निकले !


हमसफर का दर्जा मैं उन्हें क्या दूं;

वह जो मेरे रास्तों से ही खफा निकले !  

वो कहां जाएं, वफा जिनके बेवफा निकले...


कुछ बात तो है आखिर इस मोहब्बत में;

इसमें हर एक शख्स गिरा हुआ निकले !

वो कहां जाएं, वफा जिनके बेवफा निकले...


यह रात का आसमान भी तो अजीब है;  

सितारों के भीड़ में यहां चांद तन्हा निकले !

वो कहां जाएं, वफा जिनके बेवफा निकले...


- प्रभंजन त्रिपाठी