घूम फिर के ना आ जाए फिर वही सवाल डरता हूं;
कहीं कोई पूछ ना बैठे मुझसे मेरा हाल डरता हूं !
वह दोस्त जो करते थे तेरा ज़िक्र हमेशा मुझसे;
वह कहीं फिर दिख ना जाए मुझे फिलहाल डरता हूं !
कहीं कोई पूछ ना बैठे मुझसे मेरा हाल डरता हूं...
दबे पांव चलता हूं कि कहीं याद तुम्हारा घिर ना ले;
यह दिल कहीं समझ ना जाए मेरा ये चाल डरता हूं !
कहीं कोई पूछ ना बैठे मुझसे मेरा हाल डरता हूं...
मैं कोई दास्तां सुन सकूं ना सुना सकूं अब कभी;
किसी किस्से में आ जाए इश्क की मिसाल डरता हूं !
कहीं कोई पूछ ना बैठे मुझसे मेरा हाल डरता हूं...
-प्रभंजन त्रिपाठी

