दिन गिन गिन के दिन गुजारना हुआ!
कुछ यूं मुश्किल इंतजार करना हुआ !
मेरी बेखुदी कुछ ज्यादा काम ना आया;
नशा चढ़ ही रहा था कि उतारना हुआ !
कुछ यूं मुश्किल इंतजार करना हुआ...
न जाने कब इतना मजबूर इंसान हो गया;
पत्थर को भी खुदा खुदा पुकारना हुआ !
कुछ यूं मुश्किल इंतजार करना हुआ...
जब भी सामना अपनों से अपनों का हो;
भला क्या जीतना और क्या हारना हुआ !
कुछ यूं मुश्किल इंतजार करना हुआ...
-प्रभंजन त्रिपाठी

