"पता नहीं क्यों अकेले रहना अच्छा लगता है,
पता नहीं क्यों खुद में खोया रहना अच्छा लगता है।
अब तन्हाइयाँ सताती नहीं मुझे,
अब किसी की याद आती नहीं मुझे।
यारों से रिश्ता कब का टूट गया,
मोहब्बत का साथ कब का छूट गया।
अगर अब कुछ बचा है,
तो बस मंज़िल…
और उस मंज़िल की प्यास बची है।

