यार तेरी दोस्ती को मैंने खुदा माना था,

तुझे अपना यार, अपना हमदर्द माना था।

दिल खोल कर तुझ पर ऐतबार किया,

अपना हर राज़ तुझ पर कुर्बान किया था।


पर तूने ही पीठ में खंजर घोंप दिया,

दोस्ती के नाम पर मुझे तोड़ दिया।

आज हँस ले, आज वक्त तेरा है,

पर कल हालात का फैसला मेरा है।


याद रखना —

मेरे हर जख्म का तुझसे हिसाब होगा।