चूमकर कुर्बान हुआ इस मृत्यु-भूमि पर,

मैं बड़ा नसीबों वाला था,

भारत माँ, तेरा वह इकलौता लाल,

सच में कितना प्यारा था।

तेरी मिट्टी से जन्म लिया,

तेरी मिट्टी में मिल गया,

माँ भारती की रक्षा में

वह अपना जीवन दे गया।

तेरी रक्षा के खातिर, माँ,

वह हरदम सजग खड़ा रहता था,

सीमा पर तूफ़ान आए चाहे,

फिर भी तेरा नाम लिया करता था।

ऐ माँ भारती, अगर हो सके,

तो उसे अपनी गोद में सुला लेना,

दे देना उसे उतना प्यार,

जितना शायद उसे इस दुनिया में

कभी मिल न पाया।