जिंदगी के सफ़र में हम चले जा रहे हैं,

बिना कुछ सोचे, बिना कुछ समझे चले जा रहे हैं।


मन को थकता, मन को हारता देख

दिल अक्सर चुपचाप रो जाता है,

मगर इस राह में लड़ना भी ज़रूरी है,

क्योंकि सपनों का हक़ यूँ ही नहीं मिल जाता है।


हर किस्से, हर कहानी में

ये ज़िंदगी की जंग जारी है,

थक मत ऐ मुसाफ़िर,

अभी बहुत दूर… अभी तेरी बारी है।