है इश्क़ अगर तो बता दे ज़रा,
क्या छिपा रखा है तूने,
क्यों छिपा रखा है तूने
ये दिल में जज़्बात भला।
तेरे मासूम चेहरे पर
मैं रुसवा हो चुका हूँ,
हो सके तो तू भी
अपने दिल का हाल बता दे ज़रा।
तू है मेरी अँधेरी दुनिया की एक रोशनी,
हो सके तो इस दुनिया को
चमका दे ज़रा।
है इश्क़ अगर तो बता दे ज़रा,
है इश्क़ अगर तो बता दे ज़रा।

