तेरी ज़ुल्फ़ों के सायों पे हम अपना दिल हार बैठे हैं,

तुझे कैसे बताएँ, हम तुझ पे अपना सब कुछ वार बैठे हैं।

तेरी आँखों की मस्तियों में घुल जाने को दिल करता है,

तेरे इश्क़ की बारिश में भीग जाने को दिल करता है।

इस बारिश के मौसम में तेरी याद बड़ी आती है,

जब तुम पास नहीं होती, तो जाने कौन-सी कमी सताती है।

मेरे इश्क़ को नहीं पता कि मेरा ठिकाना कहाँ है,

बस इतना पता है कि तू ही मेरी मंज़िल है,

और मुझे जाना वहीं है... जहाँ तू है।

आज दिल फिर से मोहब्बत करता है,

हाँ, आज दिल फिर से मोहब्बत करता है। ❤️