ऐ ज़िंदगी, अभी कहाँ खत्म हुई ये जंग,
हार मत मान — तुझे अभी जीतना है।
जो लोग तुझ पर हँसे थे,
एक दिन उन्हें रोते देखना है।
माँ की आँखों में खुशी के आँसू,
पापा का सिर फ़ख़्र से ऊँचा देखना है।
अपने कंधों पर जिम्मेदारी और
माथे पर गर्व का ताज सजाना है।
ऐ ज़िंदगी, अभी कई पड़ाव पार करने हैं,
अभी कई दौर देखने हैं।
ये जंग है… और तुझे हर हाल में जीतना है।
