कोरोना से बचने का इलाज सिर्फ धैर्य है
आप के जीवन का आधार सिर्फ धैर्य है।
ठहर जाओ घर पर सभी काम रोक कर
भारत के भविष्य का विचार सिर्फ धैर्य है।।
धैर्य ही तो है जो अब भी आपके ही हाँथ है
सकल विश्व को अभी धैर्य से ही आस है।
फिर से साथ बैठ कर बात करने के लिए
भविष्य के सहर्ष का विस्वास सिर्फ धैर्य है।।
प्रत्यक्ष विचार


