शबनम ला के छोड़ गया
आसमान की बातों को ,
जमीन पे मोड गया
बड़ी मुश्किल से वो यहाँ पहुंचा ,
पर अचानक ,
वो दरख्त से लौट गया।
सबके लिए कुछ लाया था ;
नन्ही मुस्कान के लिए चाँद,
आशीर्वाद के हाथ के लिए सम्मान ,
ढलती उम्र के लिए ताज़ा पकवान ,
पर सबकुछ छोड़कर
खुद कहाँ खो गया ,
क्यों अचानक ,
वो दरख्त से लौट गया।
न नवाज़िशें न कोई हसरतें ,
न कोई मेल मिलाप न कोई मन्नतें ,
सब कुछ दिल में दबाके
आखिर कहाँ सो गया ,
क्यों अचानक ,
वो दरख्त से लौट गया ।।
