"उम्मीदों का बोझ"
वो कहते हैं, "तनाव क्यों लेते हो?"
शायद समझते हैं कि नशा है हमें लेने का।
कहते हैं, "खुश रहो, मुस्कुराते रहो,"
शायद मानते हैं कि शौक है हमें रोने का।
पर कैसे कहें, ये दर्द है उम्मीदों का,
दिल से जुड़े रिश्तों और अनकही ख्वाहिशों का।
जो अपने लगते हैं, उनसे उम्मीदें भी होती हैं,
उनसे ही तो दिल की सच्ची बातें बंधी होती हैं।
बिन उम्मीद के जीवन में एक सूनापन होता है
इसलिए जब उम्मीद टूटती है, तो दिल चुपचाप रोता है।
तनाव नहीं ये तो बोझ है दिल की चाहतों का,
क्योंकि जहाँ अपनापन होता है,
वहाँ उम्मीद का रिश्ता होता है।
यूँ तो कहते हैं, "कोई उम्मीद मत रखो,"
पर बिन उम्मीदों के रिश्तों में अपनापन कहाँ मिलता?
सत्य है जीवन का ये ही, कि जहाँ कहीं भी प्यार होगा,
वहाँ थोड़ी उम्मीद और उससे तनाव भी होगा।
प्रतिभा

