कण कण धरती का पूछ रहा....।।


कण कण धरती का पूछ रहा,क्यों तु उनको पूज रहा?

बहा लहू जिन्होंने अपना, देश की खातिर खुद को बलिदान किया।

इंसान थे वो भी, फिर क्यों भगवान उन्हें बना दिया?

माला के दो फेर लगा, भार जीवन का सारा ईश्वर पर डाल दिया।


पर क्यों गीत दो नए गा कर, झंडे को लहराकर,

बलिदान होने का जिम्मा सारा उन पर डाल दिया।

खून बहाया या नहीं था, उन्होंने देवता बनाने के लिए,

छोड़ा नहीं था अपनों को रोता, स्मारक पर टंगने के लिए।


चाहत नहीं थी, उनकी चुने हुए मौंको पर गीत गवाने की,

न ही मेडल पा, अपनी प्रशंसा कराने की।

चाहते थे वे तो बस इतना ही कि,

बलिदान से उनके सोई हुई हमारी आत्मा भी जाग जाए।


हो न आज़ादी गुलामी से, सुख शांति का राज आए,

हो न छल झूठ जहाँ, भावनाएँ हों न स्वार्थ के अधीन।

हर मुस्कुराहट में प्यार हो छिपा,

हो न कोई मुखौटा चेहरे पर चढ़ा।


इतनी सी ही तो चाहत थी बस उनकी,

पर भगवान उन्हें बता, क्यों कर लिया खुद से जुदा।

महान उन्हें बता, सिमटी हुई अपनी भावनाओं को भी दिया मिटा,

कण कण धरती का पूछ रहा, क्यों तु उनको पूज रहा...।।।।