गुरु के हृदय में उठी थी एक पुकार,
अर्जुन या एकलव्य, किसे दूं मैं अपना प्यार?
अर्जुन था नियमों का अडिग प्रतीक,
पर एकलव्य की भक्ति थी जैसे कोई गीत।
अर्जुन को दिया था गुरु ने वचन,
कि वही होगा धनुर्धर, वही बनेगा रण का रतन।
पर एकलव्य, जिसने बिना कहे ही सब कुछ पाया,
मूर्ति के आगे तप कर था उसने अपना भाग्य रचाया।
गुरु का मन था गहरे दर्द से भरा,
देखा उस शिष्य को जिसने बिना पूछे सिखा,
कैसे मांग लूं उससे वो अंगूठा,
जिसने खुद को गुरु की मूर्ति में समर्पित किया?
अर्जुन था धर्म का रक्षक,
गुरु का आशीर्वाद, गुरु का लक्ष्य,
पर एकलव्य की आँखों में थी वो तपस्या,
जिसने बिना गुरु के भी पा लिया ज्ञान महान।
कैसे झुकाऊं अर्जुन के सामने?
कैसे कहूं कि एकलव्य को भूल जाओ?
अर्जुन को बनाना था कुरुक्षेत्र का नायक,
पर एकलव्य ने था गुरु को हृदय में समाया।
गुरु ने लिया वो कठोर निर्णय,
एकलव्य से मांग लिया उसका अंश,
उसने भी गुरु आदेश मानकर।
रख दिया चरणों में क्षणभर में अंगूठा काटकर।
अनुभूति ये गुरु मन को झकझोड़ गई।
गुरु के दिल में अब भी गूंजती है वो पुकार,
अर्जुन या एकलव्य, किसे दूं मैं अपना प्यार?
अर्जुन था धर्म का पालनकर्ता,
पर एकलव्य की भक्ति थी निस्वार्थ और प्रखर।
दोनों की निष्ठा ने लिखी अमर कहानी
पर गुरु के अंतर्द्वंद्व की कभी न सुलझी परेशानी।
गुरु का हृदय अब भी तरसता है,
अर्जुन या एकलव्य—किसे कहूं सच्चा?
एक ने पाया शिक्षा का सम्मान,
दूसरे ने कर समर्पण तोडा अभिमान।
जब तक ये धरती रहेगी, जब तक ये नदियाँ बहेंगी,
गुरु-द्रोण के अंतर्द्वंद्व की अनकही कहानी कहेगी।


प्रतिभा