लबों को रखकर जबीं पर तेरे
आ मिटा दूँ सारे विषाद दिल के,
लगा के आज शब तुझको गले,
आ मिटा दूँ सारे अजाब दिल के!
लगी ये मेरे दिल की कहती है ,
हँसे जो तू तो मुस्कुराएँ तेरी पलकें.!
पूरे कर के हर अधूरे ख्वाब तेरे ,
आ सजा लूँ तन पे तुझे महताब मेरे !
लबों को रखकर जबीं पर तेरे
आ मिटा दूँ सारे विषाद दिल के!!
~ प्रतिमा श्रीवास्तव
#kissday


