जो सुकूँ मिला था 

मां तेरी बाहों में ,

उम्र के साथ खो गया कहीँ

ज़िंदगी की राहों में!


दर्द से वाबस्ता यूँ हुई

ज़िंदगी ,

खो गईं सभी खुशियां कहीं

गम की पनाहों में।


प्यार की वो अनुभूति

फिर ना मिली कभी

जो मिली थी माँ कभी

मुझको तेरी सदाओं में।।


~ प्रतिमा / @PratimaaWrites


#Hugday