अगर दे सको मुझे कृष्ण की राधा सा मान
तो आना।
जितना लहरों को किनारों से नेह
उतना कर सको जो मुझसे स्नेह ,तो आना ।
जितना किसी लता को अपने वृक्ष से है लगाओ
उतना ही तुम्हे मुझसे हो ,तो आना ।
जब लो मेरे हर इक मुस्कान के पिछे दबे अश्रू को जान, तो आना ।
मेरी चुप्पी की भाषा भी लो जब तुम पहचान, तो आना।
किसी शमा के परवाने सा निभा सको
अगर तुम भी साथ ,तो आना।
जब बिना पायल के भी लो मेरे
कदमों की आहट को जान, तो आना ।
लो जब मेरे अंतर्मन को पूर्णतः जान
तो तुम आना.....।
मन की थाल सजा,दिल के आंगन में तुम्हारे नाम का दीप जला करूंगी स्वागत तब तुम आना थामने मेरा हाथ
करेंगे हम मिलकर प्रार्थना उस रात
चांद -चांदनी के जैसा हो हमारा जन्म जन्मांतर का साथ..!
शर्तें सारी मान लेना तो है ही इस बात का प्रमाण
की कभी जो बिछड़ भी रहें होंगे होके मजबूर
जो शायद ना होगा कभी हम दोनों को मंजूर
तो दूर -दूर होकर भी हम सदा रहेंगे पास..
जीवन भर खतम न होगी एक दूजे से मिलने की आस ।
Pratima Pandey

