सुंदरता के अभिशाप से मुक्ति के लिए ,

मछलियां चाहती हैं कुरूप होना .. ।

अपने ईश्वर से प्रार्थना में वे कुछ मांगती नहीं ,

उल्टा लौटाना चाहती हैं उन्हें , उनकी दी सुंदरता ।

ताकि एक्वेरियम में कैद रहने की , वो और न भुगतें सजा ।

सजीव होकर बड़ा कष्टप्रद होता है ,जीना जीवन निर्जीव सा ।।

- ✍️प्रतिमा पांडेय


_______________________________________