आसमान में आज बदली छाई है।

शायद सूर्य देवता ले रहे अंगड़ाई है,

उनके उत्तरायण होने की जो बारी आयी है।

धनु राशि को छोड़ कर चुके हैं वो मकर राशि में प्रवेश।

ग्वाला भैया की गईया भी आज दरवाज़े पर खिचड़ी खाने आयी हैं ।

 चारों तरफ गुड के पाग की खुशबू हवाओं ने बिखराई है ।

जय मां गंगा , जय मां गंगा की गूंज सब तरफ दे रही सुनाई है,

मां ने तिल ,गुड और मूंगफली की ढेरों मिठाईयां बनाई हैं।

इलाहाबाद के संगम स्थल पर माघ मेला लग आया है।

खरवास हो गया समाप्त अब संक्रांति की शुभ बेला आयी है,

आप सभी को दे रहे हम मकर संक्रांति की बधाई है ।

@Pratima Pandey