तुम से है आस,

पूरा करोगे अपना प्रयास,

लक्ष्य साध ही लोगे आखिरकार,

नहीं करोगे तुम किसी को निराश,

कभी कभी बस जो इतना कह जाता है,

जाने क्यों मन को अच्छा लग जाता है ।

रोज रोज उस से मिलना चाहता है,

दिल ,दिल को वो सच्चा लग जाता है ।

हां जाने क्यों मन को वो अच्छा लग जाता है ।

सकारात्मकता से भरा हुआ जो रहता है

अक्सर वो सबको भाता है।

स्वयं तो आगे जाता ही है,

ना जाने कितनों की सोयी उम्मीद जगाता भी है।

हां मन को वो अच्छा लग जाता है,

जाने क्यों सच्चा लग जाता है।

-प्रतिमा पांडेय