प्रेम तलाशता है।'s image
103K

प्रेम तलाशता है।


प्रेम तलाशता है उन्हें,

जिनकी आदत है, 

ऊँचें- ऊँचें पहाड़ों से रोज टकराना, 

मुश्किलों का हर दरिया पार कर जाना । 


प्रेम तलाशता है उन्हें, 

जिनकी आदत है, 

अपने डर पे काबिज हो जाना ।


दाखिल होता है प्रेम,  

जिसकी भी जिंदगी में , 

पीड़ाओं के सरोवर में

वह डूब जाता है । 

जो कायर होता है , 

वो टूट जाता है । 

Read More! Earn More! Learn More!