प्रेम आत्मदर्शन कराता है,

प्रेम मौन पढ़ना जानता है,

प्रेम अंधकार से प्रकाश की 

ओर ले जाता है,

फिर क्यों कहते हैं लोग 

कि प्रेम अंधा है..!

निश्चय ही ये वही लोग हैं,

जो तर्क में प्रेम खोजते हैं।

जिन्होंने प्रेम को चखा है ,

जाना है, जिया है, महसूस किया है,

वह जानते हैं कि केवल प्रेम ही आंख है ।

- प्रतिमा पांडेय