नजर हैरान हो जाती है
प्रकृति का मनोरम रूप देखकर
इनके आंचल पर फैलें हैं ऊंचे ऊंचे शिखर
गगन भी मचलता है छूने को इन्हें निरंतर
मीठा मीठा गीत सुनाते हैं झरने हर पल
नदियां भी करती हैं कल कल
पक्षी मिलाया करते हैं इनसे अपना स्वर
धरती के हरी घास के बीछोने पर
बैठूं मै जो क्षण भर
चेहरे से मेरे सारी उदासी अपनी प्रकृति से मां मानो लेती हैं हर
मन पुलकित हो जाता है इनकी गोद में सिर रखकर।
- Pratima Pandey
Twitter - @WriterEmerging

