कितने ही पतझड़ क्यों ना आएं ,
पेड़ नहीं मरा करते ।
उम्मीद की चादर ताने
वो करते हैं इंतजार ,
वक़्त के बदलने का ..।
यकीन रखते हैं वो
की लौट आएंगी
उनकी सारी पत्तियां ..।
प्यारी चिड़ियां डालेंगी
फिर उन पर अपना डेरा ।
जानते हैं वो की
रात के अंधेरे के बाद
सुबह का उजाला आता ही है..।
- प्रतिमा पांडेय

