मेरे देश की यही खास बात है ,
परिस्थितियां जैसी भी हों ,
हम सब एक साथ हैं ।
अरे ओ कोरोना !
हमें तोड़ना नहीं आसान है ।
मुश्किलें जो भी आ जाएं ,
हम थामे रहते एक दूसरे,
का हाथ है ।
सहसा आकर तुमने ,
हमें हिला तो दिया है ।
ध्वस्त कर पाओगे हमें ,
ये भ्रम तुमने पाल लिया है ।
डॉक्टर ,पुलिस ,पत्रकार,
प्रशासनिक अधिकारी
और सामाजिक कार्यकर्ता
मेरे राष्ट्र के इन स्तंभों ने
पूरा मोर्चा सम्भाल लिया है ।
तुम्हें भी होगा अफसोस ,
तुमने इन देवदूतों से क्यों
पंगा लिया है ।
अपनी जान जोखिम में ,
डाल भारत मां के इन सपूतों
ने सबको बिखरने से संभाल लिया है ।
ओ कोरोना !
ढाल बनकर जब से
ये ईश्वर के बंदे खड़े हैं
तुम्हारे हौसले तब से
पस्त हुए पड़े हैं ।
ओ कोरोना !
सहसा आकर तुमने ,
हमें हिला तो दिया है ।
ध्वस्त कर पाओगे हमें
ये भ्रम तुमने पाल लिया है ।
अरे ओ कोरोना !
समझ गए ना ..।
निकल लो यहां से
तुम्हारी ख़ैर अब
भारत में तो रही ना ।
- प्रतिमा पांडेय
Dedicated To All Corona Warriors..!

