जहां में वो है सबसे खूबसूरत

जैसे हो कोई भगवान की मूरत

मां जो रख दे सर पर अपना हाथ

पूरी होती ही है बच्चे की हर हसरत ।

 

बस प्यार करना है उसकी फितरत

उसकी खुद की नहीं कोई जरूरत

अपनी औलाद में ही उसकी दुनिया बसती है

उस के लिए ही मांगती है वो हर मन्नत।


- प्रतिमा पांडेय


Twitter - @WriterEmerging