हंसो तो साथ हँसते हैं
रो दो तो साथ रोते हैं
कुछ यार सिर्फ यार नहीं
हमारा परिवार होते हैं
सुख -दुख में साथ होते हैं
हर सवाल का जवाब होते हैं
जीवन में आए तूफ़ानों की पतवार होते हैं
अटपटी सी किसी कविता का सार होते हैं
कुछ यार सिर्फ यार नहीं
हमारा परिवार होते हैं
हमारी हर कहानी का वही अहम किरदार होते हैं
बल्कि कुछ कहानियों के खुद कहानीकार होते हैं
कुछ यार सिर्फ यार नहीं
हमारा परिवार होते हैं
~© प्रतिमा पांडेय

