जब तक है ये जिन्दगी इसका हर पल खुलकर जियो ,

जो आज है क्या पता फिर वो कल हो या ना हों... ।

जिनसे होकर नाराज़ मुंह फुला के बैठे हो तुम आज ,

क्या जाने की कल तुम्हें मानने को वो हों या ना हों... ।

जो है, जैसा है, जितना है उसमें ही तुम खुश रहा करो ,

जीवन बहुत छोटा है इसे शिकायतों से मत भरा करो ।

- प्रतिमा पांडेय

Life is too short to hold grudges...! ✨