कभी जो ललचाए मन देख परिंदे की उड़ान

जरूर जाना तुम भी नापने आसमान

बस सदैव रखना इतना ध्यान

जमीं ही देगी तुम्हें अन्ततः स्थान

चाहे भर लो कितनी भी ऊंची उड़ान

रखना सदा पृथ्वी से जुड़ाव

परिंदे भी धरताल पर आते है 

पाने मां के आंचल की छांव

यूं इसे बस तुम समझ जाओ

पेड़ कोई चाहे कितना भी ऊंचा हो

भले वो आकाश ही क्यों ना छूता हो

है तभी तक अस्तित्व उसका

जब तक वो अपनी जड़ से जुड़ा हो ।

@PratimaPandey