इतिहास गवाह है ,
हर युद्ध के बाद एक युद्ध और होता है ।
सो इस युद्ध के बाद भी एक युद्ध होगा ।।
युद्ध होगा बचे खुचे लोगों का ,
गरीबी से, अकाल से,
भूख से और महामारी से ।
बच गए लोगों का रोज रोज मरकर
जीना, तब एक बड़ी चुनौती होगा ।।
इस युद्ध के तुरंत बाद ही ,
लड़ना एक युद्ध और होगा ।
- प्रतिमा पांडेय

