सूरत और शोहरत देखकर जो ना कि जाती शादियां

तो बेशक ना होती जिंदगियों की इतनी बरबादियां

लोग कहते हैं संजोग अच्छा नहीं था

कोई ये नहीं कहता दिल से दिल मिलता नहीं था

एहसासों के धागे से बुना होता जो

आत्मा से आत्मा को वो देता जोड़

लाख जुगत लगा लेता कोई

ऐसे मजबूत रिश्ते को सात जनम तक भी ना पाता तोड़ ..।

 @Pratima Pandey