दुनिया की बात और है

हमसे तो नहीं होगा

चहरे पर चहेरा लगाना

जिनसे ना मिले दिल

उन्हें भी गले से लगाना ।

हमसे तो नही होगा

दर्द दिल में दबा

बिना बात मुस्कुराना ।

हमसे तो नहीं होगा

देखना भी पसंद ना हो जिसे

उसी से हाथ मिलाना।

हमसे तो नही होगा

निगाहों से निगाहें मिला

झूठ बोल जाना ।

दुनिया की बात और है

हमसे तो नही होगा

चहरे पर चहेरा लगाना।

By Pratima Pandey


Twitter -@WriterEmerging