देश का हर सैनिक महान है
बचाए रखता भारत मां की आन है
मां भारती के वही तो प्यारे लाल हैं
जिन्हें सर्वप्रथम बस राष्ट्र का ही ध्यान है
सिर्फ मातृभूमि की रक्षा का सुख ही उन्हें भाता है
गोली खाकर भी हंसते हंसते देश का सिपाही मां की गोद में सो जाता है
दुश्मन की बुरी नजर जब-जब पड़ती है राष्ट्रध्वज पर
हमारे सैनिकों का खून सबसे पहले उबाल खाता है
वीर इतने हैं मेरे हिंदुस्तान के सैनिक
मरते मरते भी एक एक सैनिक अनेकों शत्रुओं को मार जाता है
उनके बलिदानों से हमारा देश स्वतंत्र रह पाता है
खुद की नींद त्याग वो हमें चैन से सुलाता है
हर मौसम में डटा रहता है सीमा पर
देख उसका अदम्य साहस दुश्मन थरथराता है।
है नमन इन शूरवीरों को
जिनके लहू का कतरा कतरा वतन के काम आता है।
@PratimaPandey


