उसके लिखे हुए खत तो तुम लौटा दोगे ।
नहीं लौटा सकोगे मगर वो अनुभूतियां,
जो उन्हें पढ़कर हुई होंगी ।
ना ही लौटा सकोगे खुशबू उन पत्रों की ,
जो तुम्हारी सांसों में घुल गई होगी ।
उन चिट्ठियों को पढ़ बार-बार ,
कभी तुम्हारी तनहाइयां कट गई होंगी ।
उनमें लिखि सारी बातें ,
अब तक तुम्हारे दिल में छप गई होंगी ।
कभी नहीं मिटा पाओगे वो छाप ,
कुरेद कर तुम जिगर अपना ।
कोशिश कितनी भी कर लोगे ,
अपना पहला प्यार भुलाने की,
जीवन पर्यन्त भुला ना पाओगे ।
वो तुम्हारी यादों के सफर में सदा ही रहेगा ..।
- प्रतिमा पांडेय

