बात जरूर कीजिए

नाराजगी चाहे जी भर जता लीजिए

बात करना ना बंद कीजिए

हो सके तो एक दूजे को माफ कीजिए

गले ना सही हाथ तो मिला ही लीजिए

मामला जो भी हो चाय-काफी पे निपटा दीजिए

जिंदगी है दो पल की गिले- शिकवे में ना बिता दीजिए

बात जरूर कीजिए 

बात कर उलझे रिश्तों को सुलझा लीजिए

ऐसे ही बस इस जीवन का मजा लीजिए।

@Pratima Pandey