बिस्तर कई कहानी कहता है......

कभी बचपन की नादानी
तो कभी बेखौफ जवानी कहता है,,
ये बिस्तर कई कहानी कहता है।।

कभी शांति से सुनो इसकी कही
जो बीती इसपर ये कहेगा वही
कहता है कभी प्रेमी के दुख में निकले आसूं
तो कभी उसके आलिंगन की निशानी कहता है,,
ये बिस्तर कई कहानी कहता है।।

स्वयं को अकेला मत समझो , ये अकेला तुम्हें रहने नहीं देगा,,
काली अकेली रातें खाली, तुम्हें ये बिल्कुल सहने नही देगा,,
सिर रखो इसके सीने पे क्षण भर , ये तुम्हें खुद में ही समेट लेगा,,
देगा तुम्हें एक तकिया भले, तुमसे कभी ये कुछ नहीं लेगा,,

बावजूद इसके इसे मिलते है कभी तो साथी प्यार भरे,,
पर कभी कभी साथ अभिमानी मिलता है,,
ये बिस्तर कई कहानी कहता है।।