कमाल है ये लोग भले,, क्या गज़ब का साथ निभाया है।।
डेहरी भीतर कहे मीठे बोल,, जग सामने फिर ठुकराया है।।

न पूछा मुझसे कारण कोई,, 
के ये गुस्सा क्यों ,, ये उलझन क्यूं!!
बस बन बैठे सब मसीहा मेरे 
और फैसला अपना सुनाया है।।

वो कहते है हमें है घमंड के सुनेंगे सब मेरी ही,,
हम भी हो गए खामोश ज़रा चलने दे कुछ उनकी भी,,
अपने बीच की बात को यूं सजा धजा के खोल दिया,,
बन बैठे अच्छे बच्चे सब,, हमको नालायक बोल दिया।।

बताते हैं लोग ,,
के उनका मन अब हमसे हट जाएगा,,
अरे!! सुना था मैंने कुआं बन गया है वहां प्रेम का,,
तब तो बड़ी जल्दी पट जाएगा।।


खैर कुछ नहीं कह सकते ,, हो भी
सकता है ऐसा,,
प्रेम जो नहीं दिया मैंने उसे उसकी पूर्व प्रेयसी जैसा।।
हम कुछ कह देंगे तो उनके सम्मान को ठेस दे देंगे,,
पर उन्हें हक है चाहे वो सैकड़ों बार हमें भेदेंगे।।