मैं चाहती तो थी तू मुझपे दिल हार दे
मगर ये नहीं के तू मेरी उम्मीदें मार दे
तू साथ चलने से कतरा जाए यूहीं
और दोष मुझे ही दो चार दे

मैं नहीं चाहती थी कि मुझे तू अपना घर बार दे
चाहती थी तू प्यार भरा संसार दे
मैं नहीं चाहती थी कि मुझ में कमी तू भी देखे
बस चाहती थी तू बे हिसाब प्यार दे

कोई बात नहीं जो तुझसे ये सब हो ना सका
तू भूल के सारी बातें मुझ में खो ना सका
तुझे फिकर रही दुनिया के हर एक इंसान की
अफसोस इतना कि तू बस मेरा हो ना सका