आज फिर वो बचपन याद आता है
जब अलार्म घड़ी मम्मी हुआ करती थी
सुबह सुबह टिफिन बना कर दिया करती थी
जब स्कूल ना जाने के बहाने ढूंढते फिरते थे
पेट दर्द होने की कहानी रचा करते थे
आज फिर वो बचपन याद आता है
जब बेफिक्र हो कर घंटो खेला करते थे
फिर डांट खा कर कोने में बैठ भी जाया करते थे
जब रेनी डे होने पर खुश हो जाया करते थे
और उसी बारिश के पानी में फिर नाव चलाया करते थे
जब छुप छुप कर खेलने जाया करते थे
और पूछने पर झूठ भी बोला करते थे
जब साइकिल चलाने चुपके से निकल जाया करते थे
और गिर कर चोट भी लगा लिया करते थे
आज फिर वो बचपन याद आता है
जब रोने की कोई वजह नहीं हुआ करती थी
और हँसने के बहाने भी नहीं ढूढ़ने पड़ते थे
जब रात में परियों की कहानी सुना करते थे
और कहानी सुन कर ही नींद आ जाया करती थी
आज फिर वो बचपन याद आता है
जब हमारे सपने बड़े हुआ करते थे
और उन सपनो में ही रंग भरा करते थे
जब कुछ पाने के लिए जिद्द किया करते थे
और उसमें समझौता नहीं किया करते थे
हाँ आज फिर वो बचपन याद आता है
